डीआईओएस डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन और केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 30 अक्टूबर को विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार 30 अक्टूबर को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. नीरज गोयल ने जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन और केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 30 अक्टूबर को विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा। परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रशासनिक कार्य यथावत संचालित रहेंगे।