फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कार्पियों गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
हाथरस : घास मंडी के निकट दुर्घटना में घायल बाइक सवारों को देखते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा रोड पर घास मंडी के निकट एक स्कार्पियो गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी श्यामू पुत्र हरीशंकर शुक्रवार की दोपहर को बाइक से अपने रिश्तेदार योगेंद्र पुत्र भूरी सिंह निवासी कुतुबपुर थाना नारखी फिरोजाबाद के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक शहर के आगरा रोड स्थित घास मंडी के निकट पहुंची तो सामने से आ रही पंजाब नंबर की स्कार्पियो गाड़ी ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनके परिवार के लोग भी आ गए। दोनों को प्राथमिक उपचार देेने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और कार को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें