फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: सावन का दूसरा सोमवार आज, सजे शिवालय

विज्ञापन
हाथरस: सावन के दूसरे सोमवार से पहले चिंताहरण महादेव मंदिर परिसर में सफाई करते श्रद्धालु। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालय सज गए हैं। श्रद्धालु सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कोरोना काल के चलते देवालयों पर मेलों का आयोजन नहीं होगा। प्रशासन से लेकर धर्म गुरुओं ने भी सभी से घरों में रहकर पूजा करने की अपील की है।
रविवार को पूरे दिन शहर से देहात तक शिव मंदिरों में काफी तैयारियां की गई। मंदिरों में विशेष साफ सफाई की गई। सावन में शिव मंदिरों पर भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। भक्तों द्वारा पूजा अर्चना के लिए रविवार को विशेष तैयारियां की गई। सोमवार को भोलेनाथ का धतूरा, भांग, फल, फूल आदि सामग्री से पूजन होगा। भक्त दूध और गंगाजल से अभिषेक करेंगे। सोमवार को भक्त उपवास रखकर भोलेनाथ की स्तुति करेंगे। शाम को देवालयों में शृंगार किए जाएंगे। कोरोना काल के चलते इस बार मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन नहीं होगा। न हीं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन देवालयों में श्रद्धालु करेंगे पूजा अर्चन
सावन के पहले सोमवार को चौबे वाले महादेव, चिंताहरण महादेव, गोपेश्वर महादेव, बाबुलनाथ महादेव, तरफरा रोड स्थित बौहरेश्वर महादेव, आगरा रोड चकलेश्वर महादेव, जलेसर रोड महाकाल महादेव, मथुरा रोड बैजनाथ महादेव, दाऊजी मंदिर स्थित दुर्गेश्वर महादेव, शिव कालोनी वनखंडी महादेव सहित सभी शिव मंदिरों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा अर्चना की जाएगी। भगवान भोलेनाथ सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें