फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में प्रशासन ने सख्ती से कराया लॉकडाउन का पालन

विज्ञापन
लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराते एसडीएम विजय शर्मा, सीओ सुरेन्द्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
तीन दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन नगर के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन पुलिस सख्ती के साथ नगर में घूम घूम कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाती रही। इस दौरान चार लोग हॉट स्पॉट का उल्लंघन करते पकड़े तथा उनके खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल प्रवेश राना ने कई बाइक सवारों को लॉकडाउन का उल्लंघन करते पकड़ा तथा उनका चालान किया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे ही कोतवाल प्रवेश राणा ने गश्त शुरू कर दी। दोपहर में एसडीएम विजय शर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह कोतवाल प्रवेश राणा फोर्स के साथ बाजार में घूमे। इस दौरान तहसील रोड, राठी चौराहा से चार लोगों को हॉट स्पॉट का उल्लंघन करते पकड़ लिया। सभी का धारा 269, 270, 188 के तहत चालान कर दिया गया। हालांकि, बाद में सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। इसके अलावा कोतवाल ने पंत चौराहे पर एक अभियान के तहत कई बाइक सवारों का चालान किया। एसडीएम ने चेेतावनी दी कि लॉकडाउन के उल्लंघन की स्थिति में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें