न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नीतू रानी और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
डीएम ने सभागार में उपस्थित लोगों को राष्ट्र के प्रति एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने भारत को आधुनिकीकरण का स्वरूप दिया। उन्होने कहा था कि जब तक समाज जाति एवं धर्म जैसी कुरीतियों के बंधन से मुक्त नही होगा, तब तक देश को ऊंचाइयों तक ले जाना संभव नही हैं।
संचालन नाजिर सदर शीतल प्रसाद शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी साक्य, उप कोषाधिकारी उदयवीर सिंह, राजेश अग्रवाल, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार, गुलाब सिंह, आशीष, सुरेश चंद्र, रत्नेश कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद