फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 88 ग्राम पंचायतों में बनेंगे स्वच्छता संसाधन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की 88 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संसाधन केंद्र बनाए जाएंगे। इनके जरिये ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर एकत्रित किए जाने वाले कचरे का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारित न होने वाले कचरे को अन्य जिलों में भेजा जाएगा। पंचायतराज विभाग की ओर से डोर-टू-डोर कचरे के संकलन के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
शासन के निर्देश पर ओडीएफ प्लस फेज दो के तहत कचरे के निस्तारण की योजना बनाई जा रही है। इस खातिर ही जिले में स्वच्छता संसाधन केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इन केंद्रों पर कचरे का निस्तारण कर इस कचरे से उपयोगी वस्तुओं के बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

जो कचरा इस केंद्र पर नहीं गल सकेगा, उसको अन्य जिलों के बड़े संसाधन केंद्रों पर भेजा जाएगा। कचरे से होने वाली आमदनी को संबंधित ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। इन संसाधन केंद्रों पर ग्राम पंचायतों से डोर टू डोर एकत्रित होने वाले कचरे को लाया जाएगा।
इसके बाद इस कचरे को पृथक कर गलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इसे उपयोगी बनाया जाएगा। शासन के निर्देश के क्रम में जिले की मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत सीयमल में स्वच्छता संसाधन केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद इन केंद्रों पर अग्रिम प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन

शासन स्तर से 88 ग्राम पंचायतों में कूड़े के एकत्रीकरण के लिए स्वच्छता संसाधन केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत सीयमल में कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शेष ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संसाधन केंद्र का निर्माण पूर्ण कर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने का काम शुरू किया जाएगा।
-एके मिश्र, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें