फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पॉलीग्राफी टेस्ट में खुली संदीप के झूठ की कलई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में मुख्य आरोपी संदीप के पॉलीग्राफी टेस्ट में यह बात सामने आई है कि वह घटना के समय मौके पर ही मौजूद था। पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट के हिसाब से संदीप से कुछ सवाल पूछे गए तो उसने हर सवाल का या तो गलत उत्तर दिया या फिर उसके जवाब पर संशय ही रहा। अपने बचाव में उसके द्वारा दिया गया कोई भी जवाब सही नहीं निकला।
उल्लेखनीय है कि बिटिया के प्रकरण में सीबीआई चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू व लवकुश को गुजरात गांधीनगर ले गई थी और वहां पॉलीग्राफी व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराया था। सीबीआई ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 18 दिसंबर को चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। इस प्रकरण में नए खुलासे भी हो रहे हैं। पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार संदीप के जब यह पूछा गया कि क्या घटना के दिन 14 सितंबर को वह उस खेत की निगरानी कर रहा था, जिस पर पीड़िता जा रही थी तो उसका जवाब नहीं था।
विज्ञापन

टेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उसने यह झूठ बोला। इसी तरह जब उससे यह पूछा गया कि क्या 14 सितंबर को वह पीड़िता पर खेत में हुए जानलेवा हमले में शामिल था। तब भी उसने अपना उत्तर ‘नहीं’ दिया, जबकि पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने कि इस सवाल का उत्तर भी उसने झूठ बोलकर दिया। जब उससे यह पूछा गया कि क्या घटना के दिन छोटू के खेत में उसने पीड़िता को छुआ था तो इसका उत्तर भी उसने न में ही दिया। पॉलीग्राफी टेस्ट के हिसाब से उसका यह उत्तर भी गलत था।
विज्ञापन

इसी तरह उससे यह सवाल भी पूछे गए कि क्या उसे पीड़िता का दुपट्टे से गला दबाया था या उससे पीड़िता के साथ रिश्ते थे तो भी उसने इसका उत्तर न में ही दिया। पॉलीग्राफी टेस्ट के हिसाब से यह उत्तर भी उसके संशयपूर्ण ही थे। पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान संदीप से जो भी सवाल पूछ गए, उसका कोई भी उत्तर टेस्ट की कसौटी पर सही नहीं था। इससे सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई कि संदीप घटना के वक्त मौके पर मौजूद था। उसका यह कहना कि वह वहां नहीं था, पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट में सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें