फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कैंटर की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों कैंटर की चपेट में आने से घायल हुई मधूगढ़ी निवासी बच्ची की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात को बच्ची का शव घर आया तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। 29 दिसंबर 2020 को मधुगढ़ी निवासी मोहम्मद राहत की साढ़े तीन साल की बेटी माहिरा अपने घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन

इस बीच वहां से गुजरे एक कैंटर की चपेट में आने से बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार और मंगलवार की रात को अलीगढ़ में इलाज के दौरान बच्ची मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें