फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सहपऊ सीएचसी पर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग की सुविधा उपलब्ध

विज्ञापन
सहपऊ: सीएचसी सहपऊ पर दूसरे प्रदेश से आए एक प्रवासी मजदूर के बच्चे का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेत? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सीएचसी सहपऊ पर अब कोरोना टेस्ट के लिए सैंपलिंग लेने की सुविधा शुरू हो गई है। अब तक यहां से 63 प्रवासियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
सीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि पहले क्षेत्र में बाहर से आए प्रवासियों का केवल थर्मल स्क्रीनिंग होता था और उनको हिदायत देते हुए 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन अथवा संदेह होने पर जिले में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर भेज दिया जाता था। लेकिन दो जनवरी से अब सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा सैंपलिंग की भी सुविधा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां से संदिग्धों की सैंपलिंग की जा सकेगी। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा सकेगा। अब क्षेत्र के लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। छह जून तक यहां से 63 लोगों के कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए जा चुके है। अब उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें