न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बे के कोविड-1 हॉस्पिटल में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या दस हो गई है।
बताया जाता है कि मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में सासनी क्षेत्र के गांव टिकारी के रहने वाले एक दंपती, सादाबाद के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग, सादाबाद के दूसरे परिवार के रहने वाले दो लोग व हाथरस के रहने वाले तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमितों का उपचार व देखभाल की जा रही है।