हाथरस: साकेत कॉलोनी में से रिटायर्ड शिक्षक के परिवार वालों को जांच के लिए ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना पॉजिटिव आए रिटायर शिक्षक के परिजनों के सैंपल लेने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चूड़ी वाली गली से भी कुछ लोगों को अपने साथ सैंपलिंग के लिए ले गई।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को साकेत कॉलोनी निवासी एक रिटायर शिक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह कैंसर पीड़ित भी था। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया था।
अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिजनों के सैंपल लिए और उन्हें क्वारंटीन कर दिया। वहीं पिछले दिनों चूड़ी वाली गली के एक मेटल कारोबारी के परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित पाए गए थे। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें वहां पहुंची। टीमों ने आस-पास के लोगों को परीक्षण के लिए एक क्वारंटीन सेंटर ले गई।