फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब की भूमि के चिह्नांकन में लापरवाही पर रुकेगा सचिवों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सहपऊ में अमृत सरोवर के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण के लिए भूमि का चिह्नांकन करने वाले पंचायत सचिवों का माह जून का वेतन रोका जाएगा। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) ने समीक्षा के दौरान दो दिन के अंदर निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन करने के निर्देश दिए हैं। दोनों तकनीकी सहायकों को चेतावनी जारी की है और अवर अभियंता (जेई) को स्थलीय पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भूमि का चयन कर मनरेगा व अन्य विभागों की मदद तालाब के निर्माण कार्य को पूरा करना है। इसे लेकर डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने ब्लॉक सहपऊ की प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण के लिए भूमि के चिह्नांकन की समीक्षा की। इस दौरान चिह्नांकन कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो दिन के सभी पंचायत सचिव अपनी अपनी ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के लिए भूमि का चिह्नांकन कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा दें। लापरवाही बरतने पर संबंधित सचिव का माह जून का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों तकनीकी सहायकों को भी चेतावनी जारी की है। संबंधित पंचायत के नामित जेई को स्थलीय पर्यवेक्षण किए जाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें