हाथरस : सरकार के चार वर्ष की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते भाजपा विधायक हरीशंकर माहौर व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर सदर विधायक हरिशंकर माहौर एवं भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने बूथों पर योगी सरकार की योजनाओं एवं गतिविधियों के पत्रक बांटे। मौके पर हरिशंकर माहौर ने कहा कि हमारी सरकार का यह चार साल का रिजल्ट आपके सामने प्रस्तुत है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने व्यापारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, मजदूर, गरीब, वंचित, विद्यार्थी हर वर्ग को लाभ दिया है। शरद माहेश्वरी ने कहा कि योगी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। इस मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र वर्मा, नरेश ठाकुर, अर्जुन वाल्मीकि, रजत अग्रवाल, यतेंद्र वार्ष्णेय आदि थे।