फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद पुलिस और एसओजी ने 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में इनामी और वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद 25000 हजार रुपये के इनामी बदमाश साकिर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त साकिर उर्फ साबिर के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 22 अक्तूबर को थाना क्षेत्र हाथरस जंक्शन के सलेमपुर अड्डे पर सुनार किशनपाल वर्मा के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके संबंध में थाना हाथरस जंक्शन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट व उनकी टीम द्वारा 31 अक्तूबर को घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को मय अवैध असलहों और लूटे गए आभूषण, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाचे सहित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में अभियुक्त साकिर उर्फ साविर वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 25000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस क्रम में थाना सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम हाथरस द्वारा मुठभेड़ के उपरांत अभियुक्त साकिर उर्फ साबिर पुत्र लटूरी उर्फ सरीफ निवासी लाला का नगला थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, एसओजी निरीक्षक मुनीशचंद्र, एसआई जोगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जवाहरलाल एसओजी, कांस्टेबल पंकज कुमार, सचिन कुमार, सोनवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, चेतन राजौरा, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें