फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चित्रकला के जरिये कागज पर उकेरे यातायात के नियम

विज्ञापन
हाथरस : सड़क सुरक्षा माह के तहत जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा वीडियो के माध्यम से वाहन संचालन से संबधित जानकारी आवेदकों को दी। वहीं जीजीआईसी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी कार्यक्रम हुए।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सड़कों पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है। अब आप लोग लाइसेंस पाने के बाद मध्यम गति से वाहनों का संचालन करें। यातायात के नियमों की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जीजीआईसी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वहां छात्राओं ने यातायात से संबधित नियमों को कागजों उकेरा। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को नियमों की जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें