हाथरस : पुलिस लाइन में लगे कोरोना टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पांच शिविर लगाकर फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। एसपी ने टीकाकरण के बारे में डॉक्टरों से वार्ता कर जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। टीकाकरण करा रहे पुलिसकर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। टीकाकरण के पहले एवं बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी।