फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तमंचों के बल पर अनाज कारोबारी से 1.80 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद मुरसान रोड पर हुई लूट का पीड़ित अनाज कारोबारी सचिन। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

मुरसान रोड पर गांव बहादुरपुर भूप के चौराहे के निकट दो बाइक सवार चार बदमाशों ने दिन दहाड़े एक अनाज व्यापारी से तमंचों के बल पर 1.80 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं मिला। उसके बाद उसने किसी तरह कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मौके पर मुरसान और सादाबाद थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली।
घटना के बाद काफी देर तक मामला दो थानों के सीमा विवाद में उलझा रहा। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को साथ ले गई। घटना मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई जाती है। अलीगढ़ जिले के खैर के गांव नगौला निवासी सचिन पुत्र राजेश गौतम, जो कि खैर मंडी में अनाज का कारोबार करता है। 15 दिन पहले सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव गुतहरा से एक किसान का बाजरा खरीदकर ले गया था और मंगलवार को वह किसान को बाजरा के 1.80 लाख रुपये देने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जैसे ही वह मुरसान व सादाबाद थाने की सीमा के पास पहुंचा तो तभी पीछे से दो अपाचे बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसके दोनों साइडों में अपनी बाइक लगा दी और दोनोें ओर से उस पर तमंचे तानकर बाइक को रुकवा लिया और बाइक पर टंगे थैले को लेकर फरार हो गए। थैले में 1.80 लाख रुपये थे। मौके पर अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस पीड़ित को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें