फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अनलॉक-1 में एसी बसें दे रही रोडवेज को घाटा, थमे पहिए

विज्ञापन
हाथरस: कम यात्रियों के निकलने के लिए कारण बस स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अनलॉक-1 में रोडवेज की एसी बसें हाथरस डिपो घाटा दे रही है। इस कारण बसों के पहिए थम गए हैं । यात्रियों की कमी के कारण बसों का डिपो में पूर्णता संचालन बंद कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि अनलॉक-1 में रोडवेज द्वारा बसों का संचालन किया गया। इसके साथ हाथरस डिपो ने प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन किया है, लेकिन हॉटस्पॉट के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। बसों में 10 से 12 सवारियां सफर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पड़ोसी जिले आगरा और अलीगढ़ आदि जगहों पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है तो यहां यात्रियों का ग्राफ गिर गया है। इस कारण एसी बसों का संचालन पूर्ण बंद कर दिया गया है। एआरएम शशि रानी का कहना है यात्रियों की कमी के चलते एसी बसों को बंद कर दिया गया है। साधारण बसों में भी यात्रियों की काफी कमी चल रही है। इस कारण काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें