रोडवेज बस स्टैंड की तीसरी नजर से हो रही निगरानी
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगाया कैमरा, कोतवाली सदर से हो रही मॉनीटरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर तीसरी नजर से निगरानी हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन द्वारा बस स्टैंड पर कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों की मॉनीटरिंग कोतवाली सदर से की जा रही है। पूर्व में चोरी हुई बाइक इन कैमरों की मदद से मिल गई थी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन शहर के चौराहों के बाद सार्वजनिक स्थलों पर तीसरी नजर से निगरानी कर रहा है। मंडी समिति, तालाब चौराहा के अलावा अब हाथरस डिपो के बस स्टैंड पर भी कैमरे लगाए गए हैं।
इन कैमरों की मदद से बस स्टैंड पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन को जरा भी कोई हरकत दिखाई देती है तो तत्काल पुलिस पहुंच जाती है। वैसे वहां पर पुलिस कर्मियों की सुबह से शाम तक तैनाती रहती है।