फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना को हराने के लिए सड़कें सूनीं, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
हाथरस: जनता कर्फ्यू के चलते शहर के नजिहाई बाजार से घंटाघर के बीच बाजार में पसरा सन्नाटा। ् - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना को हराने के लिए लोग पूरी तरह से तैयार दिखे। रविवार को शहर से लेकर देहात तक के लोगों ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाया। इस दौरान एक तरह से जिंदगी ठहर गई। बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कुल मिलाकर पूरे जिले में हालात लॉक डाउन जैसे रहे।
चाय-दूध, गुटका की भी इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली। काफी मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में प्रशासन ने भी सहभागिता दिखाई। डीएम, एसपी से लेकर अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे रास्ते में मिले लोगों से यह अपील करते रहे कि वह घूमें नहीं और अपने घरों में ही रहें। इस जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं और कोरोना को हराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज व प्राइवेट बसों से लेकर ई-रिक्शा व अन्य वाहन भी सड़कों पर नहीं दौड़े। इक्का-दुक्का ट्रेनोें को छोड़कर ज्यादातर ट्रेनों का संचालन भी रविवार को बंद रहा। रविवार को लगने वाला संडे मार्केट भी बंद रहा। पेट्रोल पंप भी बंद रहे और काफी प्राइवेट अस्पतालों में ताला लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें