होली पर पर हुई दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। सुशील निवासी गांव वाजीदपुर 24 मार्च की शाम को बाइक से पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। अंधेरे में उनकी बाइक रास्ते में कटे पेड़ से जा टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साले मुकेश ने निवासी ग्राम कछला थाना उझियानी बदायूं ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, गांव नगला जलाल के सामने कार की टक्कर से योगेश निवासी हबीपुर की मृत्यु हो गई। वह रविवार शाम सामान लेने बाइक से सिकंदराराऊ जा रहे थे।
कार व लोडर भिड़े, गमी में शामिल होने जा रहे 11 लोग घायल
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास के इगलास चौराहा पर 26 मार्च की दोपहर को एक ईको गाड़ी और लोडर मैजिक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में लोडर मैजिक सवार 11 लोग घायल हो गए। घायल लोग गांव गढ़ी जैनी के रहने वाले थे। 26 मार्च को बच्चू सिंह की पुत्री के ससुर की मौत हो गई थी। लोडर में सवार लोग टाटा मैजिक लोडर में सवार होकर गमी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दुर्घटना में राजेश, लोकेश, महेश, रमेश, वंदना, पूरन सिंह, शारदा देवी, गुड्डी, गोपाल आदि घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस व ई-रिक्शा से बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। राजेश की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।