न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉकवार रिटर्निग अधिकारी (आरओ) व ग्राम पंचायतवार सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नामित कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सात आरओ, ग्राम पंचायतों के लिए 64 एआरओ व बीडीसी सदस्य पद के लिए 29 एआरओ नामित किए हैं। इन सभी को प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से चुनाव में अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन की ओर से मतदेय स्थलों और मतदान केंद्रों का निर्धारण भी कर दिया गया है। यहां तक कि प्रशासन की ओर से संवेदनशील, अति संवेदनशील, अतिसंवेदशील प्लस मतदेय स्थलों का भी खाका खींच लिया गया है।
अब प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव कराने को लेकर आरओ व एआरओ नामित कर दिए गए हैं। सात ब्लॉकों पर सात आरओ नामित किए हैं। ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 64 एआरओ नामित किए हैं। बीडीसी सदस्य पद के लिए भी सात आरओ और 29 एआरओ नामित किए हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए आरओ व एआरओ नामित करने की प्रक्रिया की जा रही है।
ब्लॉक आरओ
हाथरस देवाशीष उपाध्याय, जिला अभिहित अधिकारी
सासनी दुष्यंत कुमार, उपायुक्त , उद्योग केंद्र
मुरसान डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
हसायन अजीत कुमार यादव, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई
सिकंदराराऊ डॉ. बीपी सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
सादाबाद सुमित कुमार , सहायक अभियंता जल निगम
सहपऊ गमपाल सिंह, डीएचओ