फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रालोद दिलाएगा बहुजन समाज के लोगों को न्याय

विज्ञापन
गांव छावा में बहुजन उदय अभियान के तहत चौपाल को संबोधित करते रालोद नेता बहादुर सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव छावा में रालोद के बहुजन उदय अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल के नेता बहादुर सिंह ने चौपाल का आयोजन किया। इसके जरिये बहुजन समाज के लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें रालोद की नीतियों व रीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज के लोगों की लड़ाई लड़ रहा है। किसान मजदूरों के हक के लिए काम कर रहा है। बहुजन समाज के लोगों को न्याय दिलाने का काम भी सिर्फ रालोद कर रहा है।
रालोद नेता ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कई निर्णय लिए हैं। विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बननी तय है, क्योंकि भाजपा के जनविरोधी कार्यों से जनता ऊब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बहुजन समाज के लोगों की मांग पर रालोद नेता बहादुर सिंह ने गांव में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदीप चौधरी गुड्डू, जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिप. सदस्य उम्मेद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिह, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें