हाथरस : जयंत चौधरी की युवा महापंचायत की सफलता के लिए मथुरा रोड पर बैठक करते रालोद नेता। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मथुरा रोड स्थित रालोद नेता प्रवीण पौनियां के कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक हुई। इसमें 12 जुलाई को खंदौली में होने वाली रालोद मुखिया की युवा महापंचायत की सफलता और तैयारियों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी केशव सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को ब्लॉक वार इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गईं। पंचायत की सफलता के लिए सुझाव रखे गए। महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सरकार की दमनकारी नीतियों और अग्निपथ योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, प्रवीण पौनियां, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, महीपाल सिंह, श्याम सिंह, धर्मवीर सिंह, सरनाम सिंह, प्रेमपाल सिंह, भूरी सिंह, दीपू चौधरी, चौधरी रामसहाय, नंदकिशोर, कर्मवीर, भूरा पहलवान, प्रमोद देशवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद