फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहर में शराब की सूचना देने वाले को मिला इनाम

विज्ञापन
हाथरस : अवैध शराब की सूचना देने वाले राजकुमार को पुरस्कृत करते थानाध्यक्ष अवधेश कुमार । - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/हसायन
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई के निकट नहर में देसी शराब के क्वार्टर की सूचना देने वाले को पुलिस ने सम्मानित किया है। दूसरे लोगों से भी इसी प्रकार से कुछ भी संदिग्ध दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
अलीगढ़ जनपद से नहर में काफी मात्रा में जहरीली शराब के क्वार्टर फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद से ही
पुलिस नहरों के आसपास के गांवों, कस्बों और मोहल्लों में लगातार चेकिंग कर रही थी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से गांव-गांव जाकर मुनादी कराई गई और चौपाल लगाकर विश्वास पर्ची बांटने के साथ लोगों से कहा गया कि यदि किसी को कहीं सार्वजनिक स्थान, सुनसान स्थान, नहर अथवा अन्य किसी लावारिस स्थान पर लावारिस शराब या पौव्वे मिलते हैं या कोई भी व्यक्ति फुटकर शराब बेचता या बांटता हुआ पाया जाता है तो ऐसी शराब का सेवन कदापि न करें, क्योंकि वह जहरीली शराब हो सकती है। ऐसे व्यक्ति और पड़ी लावारिस शराब के संबंध में सूचना तत्काल स्थानीय थाने या डायल 112 पर देने के संबंध में में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत शनिवार को थाना हसायन क्षेत्र के ग्राम बस्तोई निवासी राजकुमार पुत्र शिवराज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि बस्तोई रबहे के पास काफी मात्रा में अवैध शराब के क्वार्टर नहर में पड़े हुए हैं, जो अलीगढ़ की तरफ से नहर में बहते हुए आए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस और आबकारी विभाग टीम द्वारा मौके पर पहुंच गई। नहर और उसके आसपास चेकिंग करके पुलिस ने करीब 530 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन

सूचना पर थाना हसायन पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे बहुत बड़ी जनहानि को समय रहते रोक लिया गया। राजकुमार द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उसे थाना पुलिस द्वारा 1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की सूचना पुलिस को देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें