फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सेनपुर में राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स के साथ कब्जा कराया मुक्त

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान के गांव सेनपुर में अवैध कब्जे को हटवाती राजस्व और पुलिस की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सेनपुर में राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स के साथ कब्जा कराया मुक्त
विज्ञापन

अवैैध कब्जे को लेकर गांव लंबे से चल रहा था तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव सेनपुर में पिछले काफी समय से दो पक्षों में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की जा रही थी। इस कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस कब्जे को शनिवार को राजस्व व पुलिस की टीम ने गांव में पहुंच कर कब्जा मुक्त कराया।
ग्रामीणों की शिकायत होने के बाद शनिवार को राजस्व टीम मुरसान पुलिस व पीएसी बल के साथ एक जेसीबी लेकर गांव सेनपुर पहुंच गई। जहां पर ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे की राजस्व टीम ने पैमाइश की। पैमाइश होने के बाद जमीन पर निशानदेही कर टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया है। कुछ समय पहले भी यहां पर एक पक्ष द्वारा कोर्ट में गांव के लोगों की अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते राजस्व टीम ने अवैध कब्जे को हटवाया था। कुछ दिन पहले की गई दूसरे पक्ष की शिकायत के आधार पर शनिवार को राजस्व टीम ने गांव में ग्राम समाज की जमीन को पीएसी बल द्वारा कब्जा मुक्त कराया है। राजस्व टीम ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर किसी ने फिर से कोई अवैध कब्जा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें