फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक साल में 1.80 करोड़ रुपये घटा मंडी समिति का राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार ने किसानों व आढ़तियों को राहत देने के लिए मंडी शुल्क कम कर दिया है। फल और सब्जियों में कर पर छूट दी गई है। इसकी वजह काफी आढ़तियों द्वारा मंडी से बाहर कारोबार करना है। इसी वजह से बीते एक वर्ष में मंडी समिति का राजस्व भी करीब 1.80 करोड़ रुपये कम हो गया है। इसे लेकर मंडी के अधिकारी चिंतित हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते महीनों में सरकार ने फल और सब्जियों पर कर में छूट दे दी है। 46 तरह की फल और सब्जियों को कर मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ काफी आढ़तियों ने मंडी से बाहर कारोबार करना शुरू कर दिया है। मंडी प्रशासन द्वारा आलू, गुड़, मूंगफली और दालें पर आयात व निर्यात पर कर लिया जाता था। अब एक साल में मंडी के राजस्व में काफी अंतर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से अक्तूबर तक मंडी प्रशासन ने दो करोड़ 48 लाख 90 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। पिछले साल मंडी प्रशासन ने चार करोड़ 28 लाख 72 हजार रुपये का राजस्व हासिल किया था। इसके साथ मंडी का एक करोड़ 80 लाख के करीब राजस्व गिर गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें