न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने साकेत कॉलोनी निवासी रिटायर शिक्षक के पड़ोसियों के अलावा शहर में अन्य कई इलाकों के लोगों के कोरोना संबंधी जांच के सैंपल लिए। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन भी किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन इलाकों से लोगों के सैंपल ले रही हैं, जहां कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं। ऐसे में टीम ने साकेत कॉलोनी में रिटायर शिक्षक के पड़ोसियों के सैंपल लिए और इन लोगों को होम क्वारंटीन भी कर दिया।
उक्त रिटायर शिक्षक कैंसर पीड़ित हैं और तीन दिन पहले जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। टीमों ने शहर व देहात में कई स्थानों पर लोगों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।