हाथरस: मोहल्ला श्रीनगर में हुई मारपीट में घायल युवक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला श्रीनगर में गली से निकलने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। एक को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी अनवर, इमरान, इरफान व पप्पू मोहल्ले की ही एक गली से गुजरते हैं, जिसका मोहल्ले के कुछ युवक विरोध करते हैं। इस बात को लेकर आरोपियों ने नामजदों को घेर लिया और फिर लाठी-डंडे और सरियों से उनकी जमकर पिटाई की।
हंगामा होने पर रेशमा वहां पहुंची तो उसके साथ थी आरोपियों ने मारपीट की। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर हालत में पप्पू को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। रास्ते में निकलने को लेकर विवाद हुआ था।