हाथरस : सपा की ट्रैक्टर रैली को लेकर विचार-विमर्श करते एडीएम, सीओ, एसडीएम।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
गणतंत्र दिवस पर समाजवादी पार्टी की ट्रैक्टर रैली को लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। कोतवाली पर एडीएम जेपी सिंह ने एसडीएम अंजलि गंगवार, ओसी विजय शर्मा, सीओ सुरेन्द्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राना के साथ विचार विमर्श किया।
एडीएम जेपी सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति व रूट निर्धारण रैली नहीं निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस होने के कारण नगर व आसपास की सड़कों पर बच्चों की भीड़ रहेगी। ऐसे में ट्रैक्टरों से हादसों का खतरा बना रहेगा। रैली में ट्रैक्टर के शामिल होने के लिए चालक का ड्राइविंग लाइसेंस व ट्रैक्टर का आरसी होना अनिवार्य होगा। अनुमति मांगे जाने पर सबकी जांच की जाएगी। उसके बाद रूट निर्धारित होगा तब अनुमति मिलेगी। नियमों की अवहेलना कर रैली निकालने वालों पर कार्रवाई होगी और ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया जाएगा।