फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना अनुमति के सभा करने पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
हाथरस : गांव बकायन में बिना प्रशासनिक अनुमति के होती सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री रा - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड नंबर छह की सपा प्रत्याशी को बिना सरकारी अनुमति के गांव बकायन के सरकारी स्कूल में चुनावी सभा करना महंगा पड़ गया है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम सिकंदराराऊ मनोज कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष हसायन को इस मामले में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार किसी भी प्रत्याशी को सभा करने के लिए प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी है, लेकिन गांव बकायन के सरकारी स्कूल में सपा समर्थित प्रत्याशी ने बिना अनुमति के ही पंडाल लगाकर सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सभा को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन संबोधित कर रहे थे। इस सभा में कोविड 19 के नियमों का भी उल्लंघन होते हुए दिखाई दिया। इसकी शिकायत एसडीएम तक पहुंची। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी द्वारा किसी भी सार्वजनिक सभा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति के सभा करने के दौरान हसायन थानाध्यक्ष को आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें