फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: केएल जैन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन रहे 22 जमातीयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा एवं शहर हाथरस में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत छह महिला सहित 22 लोगों पर लापरवाही पूर्ण तरीके से महामारी फैलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
कस्बा चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि तीन मई को मय हमराह कस्बा में गश्त पर थे। इसी दौरान के एल जैन इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया तो संज्ञान में आया कि बिजलीघर स्थित मस्जिद से पकड़े गए आठ जमाती एवं नगला भूरा तथा पश्चिमी बंगाल एवं झारखंड व आजमगढ़ के लोग भी इसमें क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने लापरवाही पूर्ण तरीके से कोरोना जैसी महामारी को फैलाकर जनसामान्य के जीवन को संकट में डाल दिया है। इस कारण चार जमाती कस्बा सासनी के बिजलीघर की मस्जिद से तथा तीन व्यक्ति हाथरस के संक्रमित हुए है। इसलिए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें