फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वीडियो वायरल प्रकरण में पटल लिपिक को हटाया, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरदिलनगर में तैनात लिपिक को पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम ने इस प्रकरण मेें स्थानीय निकाय लिपिक को हटा दिया है। वहीं इस प्रकरण में कोतवाली सिकंदराराऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में नगर पंचायत पुरदिलनगर में किसी व्यक्ति द्वारा नगर पंचायत कर्मी को 54,000 रुपये देते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को लेकर शनिवार को भी चर्चा बरकरार रही। डीएम ने इस मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए कार्रवाई की है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वीडियो में जो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निकाय लिपिक को एलबीसी पटल से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ आरबी भास्कर को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जोकि ईओ नगर पंचायत पुरदिलनगर सहित सभी संबंधितों की भूमिका की जांच करते हुुए आख्या उपलब्ध कराएंगे। इस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें