हाथरस : आगरा रोड पर चौड़ीकरण के कार्य में अवरोध बन रहे विद्युत खंभों का निरीक्षण करते नगर पालिकाध?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में कई जगहों पर बीच सड़क पर ही बिजली के खंभे लगे हैं। तारें भी जर्जर हो गई हैं। इसको लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने डीएम को पत्र लिखा है। नगर पालिकाध्यक्ष ने कई स्थानों का निरीक्षण भी किया। पत्र लिखकर उन्होंने खंभों को हटवाने व तार बदलवाने की मांग की है।
डीएम को लिखे पत्र में नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों की पटरी के चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। पौधे भी लगवाए जा रहे हैं। डिवाइडर का काम भी कराया जा रह है।
लेकिन, शहर में कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे सड़क के बीच में लगे हैं। इससे यह काम प्रभावित हो रहा है और साथ ही जाम भी लगा रहता है। इसलिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया जाए कि वह इन खंभों को शिफ्ट कराएं और जर्जर तारों को बदलवाएं।