हाथरस : धार्मिक स्थलों से माइक उतरवाती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भी बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर बृहस्पतिवार को उतरवाए गए और कुछ की ध्वनि कम कराई गई।
जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकरों के बारे में धर्मगुरुओं से वार्ता की। उन्हें उच्च न्यायालय एवं प्रदेश शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई। ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 के अनुसार अधिकतम निर्धारित ध्वनि सीमा सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।
सभी धर्मगुरुओं ने शासन के आदेश का स्वागत करते हुए स्वयं अपने धार्मिक स्थलों पर अवैध और अधिक संख्या में लगे लाउडस्पीकरों को हटाया। सभी धर्म गुरुओं ने आश्वासन दिया कि धर्म स्थलों पर ध्वनि की मात्रा मानक के अनुरूप ही रखी जाएगी, जिससे लाउडस्पीकर से निकलने वाली ध्वनि धर्म स्थल के परिसर तक ही सीमित रहे और पर्यावरण में अनावश्यक होने वाले ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। संवाद