फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर किया याद

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
गौरव ने बताया कि वर्ष 1942 में अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उस समय भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा था। और इसी दौरान उनके भाई को इस आंदोलन में गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके भाई को 23 दिनों के लिए जेल कारावास में रहना पड़ा था। उसी समय उनकी मुलाकात श्यामा प्रसाद मुखर्जी से हुई और उनके आग्रह करने पर उन्होंने भारतीय जनसंघ पार्टी को ज्वाइन कर लिया। मौके पर हरिशंकर राना (भूरा पहलवान), शरद माहेश्वरी, रामवीर सिंह भैयाजी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह कप्तान, अमन पारासर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने आवास पर अटल बिहारी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किए। पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे। उन्होंने राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सभासद अशोक गोला, संजय सक्सेना, विमल कुमार, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मोहित शर्मा, भूरा पहलवान, रामकुमार शर्मा, दीपक रफीक, सुनील पंडित, रमेश राजपूत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें