न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में जिला शहर कांग्रेस कार्यालय परसट्टा बाजार से शुरू होकर नयागंज, चक्की बाजार, मेंडू गेट चौराहा, मस्जिद चौराहा होते हुए किला प्रांगण में शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर संपन्न हुई। यात्रा में सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश चंद्र पचौरी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, राकेश बाबू गांधी, आरके राजू, कपिल नरूला, पन्नालाल, हरि शंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, अनुज कुमार संत, ठाकुर आकाश सिंह पौरुष, विष्णु कुमार, श्यामला देवी, रामचंद्र आदि थे। प्रभात फेरी के साथ ध्वजारोहण किया गया। संवाद