फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का होता फाइनल रिहर्सल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन में ड्रेस रिहर्सल हुआ। पुलिस लाइन, हाथरस में आयोजित परेड का मान प्रणाम ‘‘चौधरी उदयभान सिंह राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार’’ द्वारा ग्रहण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह नौ बजे से से होगा। रिहर्सल के दौरान रविवार को सर्वप्रथम परेड ग्राउंड पर परेड का आगमन हुआ। परेड का नेतृत्व रुचि गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन द्वारा किया गया।
परेड में कुल छह टोली, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस तथा इसके अतिरिक्त दो टोलियां प्रशिक्षु आरक्षियों की भी थी। परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, बज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, स्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने भाग लिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक का परेड ग्राउंड पर आगमन हुआ, जिन्हें परेड द्वारा सलामी दी गई। एसपी ने बताया कि परेड को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड को संबोधित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें सीमेक्स इंटरनेशनल कॉलेज, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, मातृछाया साधना केंद्र गुरुकुल हाथरस, सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस जंक्शन, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी व सुरजोबाई कन्या इंटर कॉलेज के बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें