हाथरस : गिहारा बस्ती में छापा मारती आबकारी विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के कासगंज और जीटी रोड स्थित गिहारा बस्ती में कच्ची शराब का धंधा रुका नहीं है। बुधवार को अलीगढ़ के सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में विभागीय टीम ने इस बस्ती में छापा मारा। यहां से करीब 25 लीटर कच्ची शराब और 110 किलो लेहन बरामद किया गया। लेहन को नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई से बस्ती में खलबली मच गई।
बता दें कि गिहारा बस्ती अवैध शराब के गोरखधंधे का गढ़ कही जाती है। आए-दिन आबकारी विभाग यहां छापा मारकर अवैध शराब और लेहन की बरामदगी करता रहता है, फिर भी यह धंधा बदस्तूर जारी है। बुधवार को भी सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्त अलीगढ़, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव की टीम ने गिहारा बस्ती में छापा मारा। इस दौरान यहां मिले 110 किलो लेहन को नष्ट कर दिया गया। टीम में विपिन मेनवाल, कृष्ण मुरारी सिंह आदि थे। संवाद