न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में पिछले छह महीने से खाद्यान्न न लेने वाले राशन कार्डधारकों को पूर्ति विभाग की ओर से चिन्हित किया जा रहा है। इनका सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान अपात्र मिलने पर इन कार्डधारकों के नाम काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिले में कइर्ग् कार्डधारक ऐसे हैं, जो अन्य जिलों में रह रहे हैं और उनके कार्ड जिले में संचालित हैं।
अब इन कार्डधारकों को चिन्हित किया जा रहा है। इन कार्डधारकों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे में अपात्र मिलने वाले या अन्य जनपदों में रहने वाले सभी कार्डधारकों के राशन कार्ड काटने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे इन कार्डधारकों की जगह जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ दिलाया जा सके। संवाद