न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली के एक गांव में एक युवक ने अपने साले की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद उसने सलहज को शिकायत नहीं करने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
महिला का आरोप है कि उसका पति उसका पति दिल्ली में रह कर नौकरी करता है। सोमवार की रात 11.30 बजे के करीब वह घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका ननदोई आया और दबोच लिया।
उसने मुंह बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि जब उसने इसकी शिकायत अपनी जेठानी, चचेरे देवर से की तो उन्होंने गाली देकर भगा दिया। संवाद