फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला कबड्डी में रानी लक्ष्मीबाई, पुरुष में स्वामी विवेकानंद की टीम रही विजेता

विज्ञापन
हाथरस : तुलसी दिवस पर केके स्कूल पुरदिलनगर में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

केके पब्लिक स्कूल पुरदिलनगर में तुलसी पूजन एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनोज कुमार ने तुलसी पूजन कर किया गया। प्रधानाचार्य राहुल रघुराज ने भारतीय संस्कृति एवं दैनिक जीवन में तुलसी के महत्व एवं प्रभावों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ऊंची कूद में अजय गांधी, लंबी कूद में हिमांशु और आदित्य पुंढीर, रस्सीकूद में तनु शर्मा, निशानेबाजी में चंद्रशेखर कुशवाहा, भाला फेंक में तनिष, शतरंज में विवेक रतन। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर जतिन, द्वितीय स्थान पर हिमांशु कुमार, और तृतीय स्थान पर लकी कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कबड्डी टीम में रानी लक्ष्मीबाई टीम, पुरुष कबड्डी टीम में स्वामी विवेकानंद टीम एवं खो-खो में अहिल्याबाई टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह, श्री गणेशपाल सिंह, नीरज कुमार, नीरज कुशवाह, पूजा तोमर, रूबी कुशवाहा, शाइस्ता परवीन, प्रियांशी सोनी और प्रियंका आदि। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें