फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्री राम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

विज्ञापन
सादाबाद की रामलीला में प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक के दौरान माल्यार्पण करते समिति अध्यक्ष सुनी? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

श्रीरामलीला समिति के बैनरतले नगर में चल रहे श्रीराम लीला मंचन के तहत मुख्य बाजार में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए। भगवान श्री राम का राज्यभिषेक हुआ और भगवान श्री राम संग माता सीता राजगद्दी में विराजमान हुईं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन और मां सीता की आरती उतारी गई। इस दौरान पूरा बाजार भगवान श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा।
इसी के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत रूप से समापन हो गया। राज्यभिषेक की लीला के मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान श्रीराम लक्ष्मण हनुमान और सीता माता के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए। जब श्रीराम के आने का पता अयोध्या वासियों को लगा तो वहां खुशियां छा गईं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया। भरत और शत्रुघन श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के आने पर भरत उनसे लगे मिले। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। समिति पदाधिकारियों और अतिथियों ने भी श्रीराम का तिलक किया और उनकी आरती उतारी। समिति के अध्यक्ष सुनील गौतम व अन्य पदाधिकारियों द्वारा राज्यभिषेक के दौरान आए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
सभी को प्रसादी का भी वितरण किया गया। इस मौके पर राजेंद्र पाराशर, दाऊ दयाल अग्रवाल, कालीचरण वैद्य, डॉ महेंद्र पाल शर्मा, गिर्राज किशोर, मोनू गौतम, राकेश वर्मा, अनुज शर्मा, पीयूष जिंदल, हंवीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, पवन अग्रवाल, अनुपम जिंदल, हेमंत पाराशर, अंकुश गौड, दीपक बधौतिया, सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट, अनिल पाराशर, प्रभात पचौरी, अमित वर्मा, नंद अग्रवाल, श्रीनिवास गौतम, शिव कुमार गौतम, अन्नू बौहरे आदि थे।
विज्ञापन

महोत्सव के सहयोगियों को किया सम्मानित
रामलीला महोत्सव के समापन पर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन होने के बाद महोत्सव के दौरान सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष सुनील गौतम ने बताया कि लाइट, बैंड, टेंट, जनकपुरी आयोजक, नगरपंचायत कर्मी व पुलिस प्रशासन के लोगों के अलावा काली मंडलों के अध्यक्षों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें