फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से शहर में कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
हाथरस : बारिश के चलते शहर के मोहनगंज में व्याप्त जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार की सुबह हुई बारिश ने गर्मी के तेवर तो जरूर ढीले कर दिए, लेकिन कई स्थानों पर फिर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इधर, दोपहर को धूप लिखने से उमस और बढ़ गई और गर्मी से लोग परेशान रहे।
जुलाई माह की शुरुआत में मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज हवाएं चल रही हैं। रविवार की सुबह तेज हवाओं के बाद सुबह साढ़े सात बजे रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे की रिमझिम बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। जो मार्ग जर्जर हैं, उनपर मिट्टी ने कीचड़ का रूप ले लिया। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। नगर पालिका प्रशासन कोतवाली, घंटाघर आदि स्थानों पर जल निकासी के लिए प्रयास में जुटा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें