फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब चौराहे पर रेलवे जल्द खत्म करेगा ओवरब्रिज का काम

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर जाम से जूझ रहे लोगों को जल्द सुगम यातायात की सौगात मिलने वाली है। रेलवे की निर्माण इकाई इस सप्ताह पुल पर अपने हिस्से का काम खत्म कर देगी। निर्माण इकाई ने पुल पर धनुष के आकार में अर्च लगाने का काम पूरा कर दिया है। क्रॉस गार्डर लगाने का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है। ओवर ब्रिज निर्माण के चलते मथुरा-सिकंदराराऊ मार्ग को वन वे कर दिया गया है। इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर वासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा क्रॉसिंग पर अधिकांश काम को पूरा कर दिया गया है। इन-दिनों पुल की फिनीशिंग का काम चल रहा है। यह काम भी इस सप्ताह में खत्म हो जाएगा। उसके बाद सेतु निगम द्वारा पुल पर सड़क बनाने का काम किया जाएगा। जल्द शहरवासियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें