हाथरस: बागला जिला अस्पताल में मौजूद क्वारंटीन की गई महिला से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके में मथुरा रोड पर एक महिला घूमती गई मिली। ये लोगों के घरों में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रही थी। जिस पर लोगों ने पुलिस बुला ली। यहां पर पहुंची स्वास्थ्य की टीम व पुलिस महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी देकर पहुंची, जहां से उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि थर्मल स्कैनिंग इसकी नॉर्मल आई है।
शहर के नयागंज निवासी एक महिला को रोडवेज बस स्टैंड पर बने क्वारन्टीन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि महिला वहां से इसी तरह से निकल गई और शुक्रवार की दोपहर को शहर में इधर-उधर घूमने लगी। घूमते हुए महिला मथुरा रोड पर पहुंची। यहां पर यह महिला जबर्दस्ती लोगों के घरों में घुसने लगी। जिस पर लोगों ने पुलिस को 112 पर सूचना दी और स्वास्थ्य को भी इसकी जानकारी दी गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस महिला को जिला अस्पताल कवी इमरजेंसी लेकर पहुंची। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि इस महिलाओं को उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड पर बने क्वारन्टीन सेंटर में देखा था। महिला को बागला जिला अस्पताल से पुलिस की मदद और 108 एंबुलेंस से दोबारा रोडवेज बस स्टैंड पर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।