फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लॉकडाउन में थमा पत्राचार, राजस्व प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि ने पत्राचार को पूरी तरह से थाम दिया है। शहर के मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री आदि के काम पर ब्रेक लग गया है। अति आवश्यक सेवाओं में शामिल दवाओं को पोस्टमैन की मदद से उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है ।
शहर के मुख्य डाकघर में हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते थे। अब लॉकडाउन की अवधि शुरू होने के साथ शहर के मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री आदि पत्राचार पर रोक लगा दी गई है। मुख्य डाकघर में हर रोज करीब 500 स्पीड पोस्ट व 500 रजिस्ट्री अन्य जिलों को होती थी । इससे डाक विभाग को अच्छा खासा राजस्व भी हासिल होता था।
विज्ञापन

अब लॉकडाउन की अवधि में पत्राचार नहीं होने से डाक विभाग राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि अति आवश्यक सेवाओं में शामिल दवाओं को स्पेशल वैन के जरिये अन्य जगहों पर भेजा भी जा रहा है। वहां से आने वाली दवाओं का पोस्टमैन के जरिये वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मामले में डाक विभाग के एसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में पत्राचार थम गया है। वैसे हर रोज मुख्य डाकघर में 1000 स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री होती थी। अब राजस्व प्रभावित हो रहा है। जरूरी दवाओं का आदान-प्रदान पोस्टमैन के जरिये कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें