न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
शनिवार की देर शाम क्षेत्र के गांव दरकौली में बाहर से आए एक महिला-पुरुष को ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रशासन की मदद से सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में क्वारंटीन कराया। ग्रामीणों को आशंका थी कि दिल्ली से आने वाले महिला-पुरुष कोरोना से पीड़ित हो सकते हैं।
दरअसल, वावुदीन पुत्र छेदी खां 59 वर्ष निवासी सराय बिहार गली नंबर 14-13 ने एवं ज्ञाना देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी ओम क्लब गली नंबर 5 ओल्ड फरीदाबाद दोनों शनिवार की देर शाम बाइक से दरकौली आए।
बाहरी लोगों को देखकर ग्रामीणों को शंका होने लगा। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और ग्राम प्रधान को सूचना दी। दोनों को क्वारंटीन कर दिया गया है।