न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा व अलीगढ़ में लगातार सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों के बाद यहां जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
जिले में आने वाले सभी लोगों का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कर नमूने लेकर जांच कराए जाने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आगरा व अलीगढ़ क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी के बाद प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है।
जिले में आने वाले व्यक्तियों की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में बाहर से आने वाले सभी का डाटा एकत्रित कर मॉनीटरिंग की जा रही है।