फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मध्यप्रदेश से आए कामगारों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में फंसे अन्य प्रांतों व प्रदेश के अन्य जिलों के कामगारों को वापस भेजने की सिलसिला जिला प्रशासन की ओर से तेज कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उत्तराखंड व राजस्थान के फंसे लोगों को उनके प्रांत के लिए शनिवार को रवाना कर दिया है। मध्य प्रदेश से अपने जिले में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
शासन स्तर से यूपी के अलावा अन्य प्रांतों के जिलों में फंसे कार्मिकों को उनके घर पहुंचाए जाने व अपने जिलों में वापस लाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से अपने जिले में फंसे अन्य प्रदेशों व जिलों के कामगारों का डाटा तैयार कर लिया गया है। शनिवार को जिला प्रशासन ने रोडवेज बसों के माध्यम से राजस्थान के 12, उत्तराखंड के 6 लोगों को उनके प्रांत के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्तराखंड में फंसे यहां जिले के बाशिंदों को बरेली से पिक किया जाएगा और जिले में लाया जाएगा। प्रशासन ने यूपी के फतेहपुर, मिर्जापुर, कानपुर, कौशांबी, प्रयागराज में फंसे लोगों को रोडवेज बस से उनके जिलों में भेजा है। वहीं मध्य प्रदेश में फंसे लोग भी जिले में आ गए हैं। इन सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें